घ’टना लखीसराय की है जहां बुधवार की सुबह एक बड़ा हा’दसा हुआ। जहां किऊल-जमालपुर रेल खंड पर बुधवार की सुबह विक्रमशिला ट्रेन की च’पेट में आने से एक बोलेरो के प’रखच्चे उड़ गए।

बोलेरो पर सवार लोग बाल-बाल बच गए हैं। घ’टना सुबह सात बजे की बताई जा रही है, जब आनंद विहार, पटना, किऊल के रास्ते विक्रमशिला भागलपुर की ओर जा रही थी। दैताबांध के निकट ट्रेन और बोलेरो,गाड़ी संख्या– BR53A-0998,के बीच हुई ट’क्कर हो गई जिससे बोलेरो के प’रखच्चे उड़ गए।

बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह करीब सात बजे जिला मुख्यालय स्थित कबैया थाना क्षेत्र निवासी बोलेरो सवार करीब 5 लोग दैताबांध के रास्ते कहीं जा रहे थे। इसी बीच रेलवे ट्रैक पार करने के क्रम में बोलेरो ट्रैक पर ही फस गया। लोगों ने काफी मशक्कत की, लेकिन वाहन को हटाया नहीं जा सका।

इसी बीच सामने से आ रही ट्रेन को देख वाहन पर सवार सभी लोग उतर गए और ट्रेन की चपेट में आने से बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।