मुजफ्फरपुर : मकर संक्रांति पर खास बन रहा शुभ संयोग जानें?

मुजफ्फरपुर। इस बार मकर संक्रांति पर खास शुभ संयोग बन रहा है। इसमें दान, स्नान और पूजा-पाठ करने का विशेष महत्व है। आगामी 14 जनवरी शुक्रवार को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। यह हिंदू धर्म में साल का पहला त्योहार है।

धार्मिक मान्यता है कि पौष मास में जब सूर्य का मकर राशि में प्रवेश होता है तब मकर संक्रांति मनाई जाती है। इससे पहले सूर्य धनु राशि में होते है। दरअसल, सूर्य हर माह किसी न किसी राशि में गोचर करता है।

जिस दिन राशि परिवर्तन होता है उस दिन संक्रांति होती है। 14 जनवरी को सूर्य का मकर राशि में गोचर होता है इसलिए हर वर्ष इस दिन मकर संक्रांति मनाई जाती है।

मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त

14 जनवरी 2022, शुक्रवार

संक्रांति काल- 14.42 मिनट.

पुण्यकाल – दोपहर 02.43 से शाम 05.45 तक.

पुण्य काल अवधि- कुल 03 घंटे 02 मिनट तक.

महा पुण्यकाल- दोपहर 02.43 से रात्रि 04.28 तक.

महा पुण्यकाल अवधि- 01 घंटा 45 मिनट तक.

मकर संक्रांति स्नान मुहूर्त

14 जनवरी 2022 सुबह- 14.12.26 से

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11.46 से दोपहर 12.29 तक.

अमृत काल- शाम 04.40 से 06.29 तक.

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 05.38 से 06.26

विजय मुहूर्त- दोपहर 01.54 से 02.37 तक.

गोधूलि बेला- शाम 05.18 से 05.42 तक.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.