नवनिर्वाचित मुखिया का रे’ता गला, मौ’त

मुंगेर : घटना धरहरा थाना क्षेत्र की है, जहां गुरुवार की देर रात बे’खौफ न’क्सलियों ने एक नवनिर्वाचित मुखिया की ग’ला रे’त कर ह’त्या कर दी। वहीं न’क्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस समाचार लिखे जाने तक घ’टनास्थल पर नहीं पहुंच सकी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छा’नबीन में जुट गई है।

पाकिस्तान के मुल्तान में हिंदू परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, सभी को गला रेतकर मारा गया- lokwani.tv - Bhilwara

हालांकि मुखिया की ह’त्या न’क्सलियों द्वारा की गई है या ब’दमाशों ने घटना को अंजाम दिया है इसकी पुष्टि अब तक पुलिस नहीं कर सकी है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात बे’खौफ न’क्सलियों ने आजिमगंज पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया परमानंद टुडू की गला रेत कर ह’त्या कर दी।

दर्जनों की संख्या में पहुंचे ह’थियार बंद न’क्सलियों ने पहले मथुरा गांव को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद मुखिया को घर से निकाल कर ग’ला रे’त कर उसकी ह’त्या कर दी।

वहीं जाते-जाते न’क्सलियों ने मा’ओवादी जिं’दाबाद के ना’रे लगाए। दस्ते का नेतृत्व क’मांडर सु’रेश को’ड़ा कर रहा था।

गौरतलब है कि न’क्सली नेता प्रवेश दा ने 13 अक्टूबर को हुए चुनाव में परमानंद टूडू के भाग लेने पर रोक लगाई थी। इसके साथ ही नामांकन वापस लेने की ध’मकी भी दी थी।

इस बात की पुष्टि एएसपी अभियान कुणाल कुमार ने भी की है। उन्होंने बताया कि न’क्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.