मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर डांसर एसोसिएशन के सदस्यों ने मोमबत्ती जलाकर बेला इंडस्ट्रियल एरिया में मारे गए श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान सदस्यों ने हादसे में घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की भगवान से प्रार्थना की।
वहीं डांसर एसोसिएशन के सदस्यों ने सरकार से मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपए और सरकारी नौकरी देने और घायलों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की।
श्रद्धांजलि देने वालों में अनिल शेखावत, विकास राज, बादल राज रिषभ थापा, राजेश, रजनी रंजन, मुकेश जिशान, राजू, रवि कुमार, शिबू, पंकज अग्रवाल, शिवम, गुड्डू, गौरीशंकर, अभिषेक आदि शामिल रहे।




