मुजफ्फरपुर : खरमास समाप्त होते ही शादियों के शुभ मुर्हूत के बारे जानें?

मुजफ्फरपुर। खरमास समाप्त होते ही जनवरी और फरवरी में शादी के लिए 11 शुभ मुर्हूत हैं। शहर के ज्योतिष पंडित प्रभात मिश्र व आचार्य पंडित दिलीप मिश्र ने हृषिकेश पंचांग का हवाला देते हुए बताया कि जनवरी से लेकर फरवरी तक विवाह के कुल 17 मुहूर्त हैं। 19 फरवरी के बाद फरवरी व मार्च में विवाह के शुभ मुहूर्त नहीं हैं।

वहीं 2022 में दिसंबर तक कुल 83 वैवाहिक मुहूर्त हैं। 10 जुलाई को देवशयनी एकादशी मनाई जाएगी। इसी के साथ चातुर्मास प्रारंभ हो जाएगा। इसके कारण शादी-विवाह समेत मांगलिक कार्यो पर विराम लग जाएगा। चार नवंबर को देवोत्थान एकादशी मनाई जाएगी।

इस दिन से विवाहादि मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। पंडित प्रभात मिश्र के अनुसार मकर संक्रांति से सूर्य उत्तरायण होते हैं। उत्तरायण देवताओं का दिन है। मान्यताओं के अनुसार उत्तरायण में मृत्यु होने से मोक्ष प्राप्ति की संभावना रहती है।

दिसंबर से जनवरी तक का एक महीना का समय खरमास होता है और खरमास में मांगलिक काम करने की मनाही होती है, लेकिन मकर संक्रांति के साथ ही शादी-ब्याह, मुंडन, जनेऊ और नामकरण जैसे शुभ काम की शुरुआत हो जाती है।

धार्मिक महत्व के साथ ही इस पर्व को लोग प्रकृति से जोड़कर भी देखते हैं जहां रोशनी और ऊर्जा देने वाले भगवान सूर्य देवता की पूजा की जाती है। जनवरी में 22, 23 और 24 को शादी के लिए शुभ मुहूर्त है। वहीं फरवरी महीने में चार से 19 तक आधा दर्जन से अधिक शुभ मुहूर्त हैं।

बताया जाता है कि जनवरी – 19, 21, 22, 25, 28, 29, वहीं फरवरी- 4, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 16, 17, 18, 19, जबकि अप्रैल-15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 27 च मई – 2, 3, 7, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 31 जून- 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 21, 22, 23 जुलाई- 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, नवंबर- 24, 25, 26, 27, 28, दिसंबर- 2, 3, 4, 7, 8, 9, 13, 14, 15।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.