मुजफ्फरपुर : शहर के चौक-चौराहों पर मॉस्क की जांच कर का’टे गए चा’लान

मुजफ्फरपुर। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर एसडीओ पूर्वी ने मॉस्क की जांच की। इस दौरान बिना मॉस्क वाले लोगों का चा’लान का’टकर उन्हें चे’तावनी भी दी गई।

वहीं लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक भी किया गया। मॉस्क नहीं पहनने वालों से जु’र्माना वसूलने के साथ उनसे घर से बाहर निकले पर मॉस्क पहनने के बारे में बताया गया।

इसके अलावा शारीरिक दूरी का भी अनिवार्य रूप से पालन करने पर जोर दिया गया। दुकानदारों को भी कोरोना नियमों के पालन के बारे में हि’दायत दी गई।

मालूम हो कि संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने डीएम को कोरोना प्रति’बंधों को स’ख्ती से लागू करने का निर्देश दिया था।

इसके बाद डीएम एवं एसएसपी ने संयुक्त आदेश जारी कर बिना मॉस्क सार्वजनिक स्थलों पर निकलने वालों और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने वालों पर जु’र्माना करने का निर्देश दिया था। इस कार्य के लिए प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों को लगाया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.