बिहार : आज स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर प्रणव कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में की गयी। बैठक में मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग से सम्बंधित विभिन बिंदुओं पर चर्चा की गयी। वितीय समीक्षा में पाया गया कि उपलब्ध फण्ड में 98% व्यय किया जा चूका है परन्तु कुल बजट की तुलना में 38 % ही खर्च हुआ है।

आशा चयन की समीक्षा में पाया गया कि 100 आशा को चयन पत्र नहीं दिया गया है जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अन्दर सभी रिक्त पदों को भरा जाना चाहिए।

जिले में मातृ एवं शिशु मृ’त्यु दर की समीक्षा पिछले कई महीनों से नहीं किए जाने पर जिलाधिकारी ने लगाई फटकार। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया गया कि मातृ एवं शिशु मृ’त्यु दर की समीक्षा नियमित रूप से की जाए।
समीक्षा के क्रम में पाया गया कि नियमित टीकाकरण 95% से घटकर 72% आ गया है। नियमित टीकाकरण के सत्रों का ससमय आयोजन नहीं किया जाना इसका कारण बताया गया है।

इस पर जिलाधिकारी द्वारा सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक आंगनवाड़ी में हर महीने बुधवार एवं शुक्रवार को नियमित रूप से टीकाकरण का आयोजन किया जाना चाहिए। किसी भी स्थिति में नियमित टीकाकरण के कार्य में बाधा एवं रुकावट आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में सहायक समाहर्ता श्रेष्ठ अनुपम ,सिविल सर्जन डॉ विनय कुमार शर्मा, डीपीएम बीपी वर्मा ,जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ सतीश कुमार ,जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ एके पांडे ,वरीय चिकित्सक डॉक्टर सीके दास, डब्ल्यूएचओ के जिला प्रतिनिधि डॉ आनंद गौतम, केयर के जिला प्रतिनिधि सौरभ तिवारी ,जिला जनसंपर्क अधिकारी कमल सिंह ,सहित स्वास्थ विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।