मुजफ्फरपुर : बेटियों के संपूर्ण टीकाकरण पर मिल रही प्रोत्साहन राशि, इस तरह से उठाएं लाभ?

मुजफ्फरपुर। बेटियों के संपूर्ण टीकाकरण होने पर अभिभावकों के खाते में सरकार दो हजार रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में दे रही है। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री कन्या उत्था योजना के अंतर्गत बच्चियों के अभिभावकों को लाभ दिया जाएगा।

अभी तक इसके लिए 8702 लोगों ने आवेदन दिया है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इनमें चालू वित्तीय वर्ष में 1138 आवेदन आए है। इसमें 1039 आवेदनों की जांच नहीं हो सकी है।

नौ सौ आवेदनों में त्रुटि होने से अस्वीकार कर दिया गया। राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर इनकी जांच पटना मुख्यालय द्वारा की जा रही है। बेटियों के इलाज व स्वास्थ्य के प्रति सही से सक्रियता बढ़ाने के लिए सरकार ने पिछले साल मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत इसकी शुरुआत की थी।

इसमें संपूर्ण टीकाकरण कराने पर एक बेटी के अभिभावक के खाते में दो हजार रुपये दिए जाते हैं। इसका लाभ केवल दो ही बेटियों को मिलता है। जुड़वा के मामले में अगर पहले से एक बेटी है तो तीनों बेटियों को जन्म से लेकर पांच साल तक सभी टीका दिलाने पर यह राशि मिलती है।

सीएस डा. विनय कुमार शर्मा के अनुसार जन्म के दिन से लेकर नौ माह की उम्र तक सभी प्रकार के संपूर्ण टीकाकरण करने पर इस योजना का लाभ उनके अभिभावक को दिया जाता है। जो भी आवेदन मिले हैं, उनकी जांच कर मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading