मुजफ्फरपुर : हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण होने से क्या होगा फायदा, जानें?

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में 82 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण होगा। सीएस डॉ.विनय कुमार शर्मा ने सभी प्रभारियों को टॉस्क दिया है कि इस वित्तीय वर्ष में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण होना चाहिए।

लापरवाही करने पर संबंधित प्रभारी पर कार्रवाई की जाएगी। सीएस ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में बनने वाले वेलनेस सेंटर का काम अभी कहीं भी शुरू नहीं हो पाया है।

इसके लिए अस्पताल प्रबंधक को टास्क दिया गया है। यदि सरकार द्वारा आवंटित राशि वापस हो जाएगी तो इसके लिए पीएचसी प्रभारी और अस्पताल प्रबंधक जिम्मेदार होंगे।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जिस पीएचसी से आवंटन वापस हो जाएगा, वहां अगले वित्तीय वर्ष में सरकार द्वारा राशि नहीं दी जाएगी। इससे वह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनने से वंचित रह जाएगा।

फरवरी में हर हाल में सरकारी इंजीनियर को हायर कर इस्टीमेट बनवाना है। मार्च में कार्य शुरू हो जाए ताकि आवंटन वापस नहीं जा सके। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में इस वर्ष 82 हेल्थ एंड वंलनेस सेंटर के लिए सभी पीएचसी को आवंटन मिला है।

मार्च तक सभी जगह काम शुरू करने का निर्देश दिया गया है। सेंटर बन जाने के बाद उस पंचायत के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading