मुजफ्फरपुर : क्या इस बार भी शहर में जलजमाव होगा, जानें?

मुजफ्फरपुर। यदि नगर निगम और रेल प्रशासन समय रहते सचेत नहीं हुआ तो इस बार भी शहर का मुख्य बाजार बारिश के पानी में डूब जाएगा।

दरअसल बारिश होने के बाद शहर के मुख्य बाजार मोतीझील, इस्लामपुर, स्टेशन रोड, अस्पताल रोड, तिलक मैदान रोड, कल्याणी चौक पर जलजमाव हो जाता है।

वार्ड 20 के पार्षद संजय कुमार केजरीवाल ने महापौर इंजीनियर राकेश कुमार, उपमहापौर मानमर्दन शुक्ला एवं नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय को पत्र लिखकर कहा है कि शहर में आधा दर्जन स्थानों पर रेल लाइन के नीचे बना कल्वर्ट जाम है।

कल्वर्ट जाम रहने के कारण बारिश का पानी फरदो नाला से होकर शहर से बाहर नहीं निकल पा रहा है।

साथ ही उन तमाम निकासी द्वार से हमारे शहर का पानी निकलता है उन सभी जगहों को चिन्हित कर अभी से उस कार्य में लग जाएंगे तो शहर जलजमाव से मुक्त रहेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.