गायघाट पुलिस ने फ़रार चल रहे शराब के धंधेबाज को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
Repoted by Deepak
गायघाट।शराबबंदी के बाद पुलिस काफ़ी सख़्ती बरत रही है। थाना क्षेत्र के बखरी में पुलिस ने शराब के मामले में फ़रार चल रहे शराब के धंधेबाज को गिरफ्तार किया हैं ।उसकी पहचान गांव के ही नंदलाल महतो के रूप में हुई हैं। थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि शराब के धंधेबाजों पर नकेल कसने में कोई कोताही नहीं बरती जा रही हैं। वह एक शराब के केस में फ़रार चल रहे थें ।गुप्त सूचना मिलने पर छापेमारी कर पुलिस ने ये कारवाई की गई है।
