बिहार में 2 दिन तक आकाशीय बिजली के साथ बारिश, पछुआ हवा की रफ्तार से कम हुई ठंड

पछुआ हवा से ठंड के प्रभाव के साथ अब पूर्वी हवा का प्रभाव भी दिखाई देने वाला है। नमी युक्त पूर्वी हवा के प्रभाव से बिहार में बारिश का सिस्टम एक्टिव हो रहा है। मौसम विभाग ने 3 और 4 फरवरी को राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम और एक दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ बादल गरजने को लेकर अलर्ट किया है। मौसम विभाग ने 4 फरवरी को जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, एवं मुंगेर जिले में भारी वर्षा की संभावना जताई है।

ऐसे बदल रहा बिहार में मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में पूर्वी हवा का प्रभाव जारी है, लेकिन उसकी रफ्तार में कमी आ गई है। सतह से 1.5 किमी ऊपर तक शुष्क पश्चिमी हवा का प्रवाह जारी है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटे तक राज्य का मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, न्यूनतम तापमान में अगले 48 घंटे तक कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। राज्य के पश्चिमी इलाकों में सुबह के के समय मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की भी पूरी संभावना है।

इसके बाद 3 फरवरी को एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से परिसंचरण बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से नमी युक्त पूर्वी हवा के राज्य के ऊपर बनने की संभावना है। इसके कारण राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम एवं एक दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा राज्य के अन्य स्थानों पर मेघ गर्जन की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहा, इस दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री अररिया में दर्ज किया गया।

गरज के साथ बारिश को लेकर अ’लर्ट
देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है। बिहार में 3 और 4 फरवरी को बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 फरवरी को उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरने की संभावना पड़ोसी राज्य होने के कारण बिहार के समीपवर्ती जिलों में इसका असर दिखाई देगा। वहीं, बिहार में 3 और 4 फरवरी को गरज के साथ मध्यम वर्षा होने का पूर्वानुमान है। इस दौरा कुछ स्थानों पर ओला भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली, यूपी और बिहार में 4 फरवरी तक मौसम को लेकर सावधान रहना होगा। इसके बाद फरवरी के दूसरे सप्ताह से ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।

जानिए मौसम विभाग की क्या है चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक 3 फरवरी को राज्य उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य एवं दक्षिण पूर्व के अलग अलग भागों में मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावना है। वहीं 4 फरवरी को राज्य के अलग अलग भागों में मेघगर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावना है। जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, एवं मुंगेर जिले में भारी वर्षा की संभावना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading