मुजफ्फरपुर : आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र : रंजन

मुजफ्फरपुर। शहर के जूरन छपरा स्थित भाजपा कार्यालय में बड़े प्रोजेक्टर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कार्यकर्ताओं से आत्म निर्भर भारत और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था बनाने के बारे में मंत्र दिया।

जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता इस कार्यक्रम से जुड़े। जिला मुख्यालय के साथ भाजपा के सभी 41 संगठनात्मक मंडलों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम से जुड़े।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था कार्यक्रम में पीएम ने कार्यकर्ताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए बजट में आवंटित फंड एवं देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदम की विस्तार से जानकारी दी।

जो यह साबित करता है कि यह बजट पीएम के कुशल नेतृत्व में सरकार के मजबूत इरादे, दूरदर्शी नीतियां और आर्थिक-सामाजिक रूप से समृद्ध होते भारत की आकांक्षाओं को पूरा करने की योजनाओं पर आधारित है। उन्होंने देशभर से जुड़े सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन भी किया और कहा कि निश्चित तौर पर बजट 2022 देश को आधुनिकता की तरफ ले जायेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading