बिहार में जम्मू से भी ज्यादा ठंड! 7 जिलों का पारा जम्मू के न्यूनतम से नीचे

पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवा से पटना समेत पूरे बिहार के माैसम के मिजाज में बदलाव हाेने वाला है। 3 फरवरी से इसका असर दिखने लगेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि 3 और 4 फरवरी काे पटना समेत राज्य के 26 जिलों में हल्की बारिश के साथ ही मेघ गर्जन और बिजली की कड़क हाेगी। 6 फरवरी से माैसम शुष्क हाेने के आसार हैं, यानी पारा बढ़ने की उम्मीद है। अगले 48 घंटे में न्यूनतम पारा में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी हाे सकती है, जबकि अधिकतम पारा लुढ़केगा।

बुधवार काे बिहार के 7 जिले जम्मू से भी सर्द रहे। बेगूसराय सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम पारा 7.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि जम्मू का न्यूनतम पारा 8.5 डिग्री रहा। भागलपुर का न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री रहा। नालंदा का न्यूनतम पारा 8.4, सहरसा का 8.1, बांका का 8.2, गोपलगंज, अररिया का 8 और मोतिहारी का न्यूनतम पारा 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पटना का न्यूनतम पारा 1.2 डिग्री गिरकर 8.8 डिग्री दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम पारा 22.8 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक हो रहा है। देश में आज से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव शुरू हो रहा है। इस कारण से देश के कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान है।

पटना के राजीव नगर इलाके में सुबह कोहरा छाया रहा।

पटना के राजीव नगर इलाके में सुबह कोहरा छाया रहा।

भागलपुर में भी सुबह घने कोहरे के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

भागलपुर में भी सुबह घने कोहरे के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानिए, मौसम का किन जिलों में होगा असर

मौसम विभाग के मुताबिक, देश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव के कारण उत्तर पश्चिम बिहार के 5 जिलों पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, उत्तर मध्य बिहार के 7 जिलों सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर तथा दक्षिण मध्य बिहार के 8 जिलों के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के अधिकांश भागों में मेघ गर्जन एवं बिजली की कड़क के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

साथ ही दक्षिण पश्चिम बिहार के 6 जिलों बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल और दक्षिण पूर्व बिहार के 5 जिलों भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन और बिजली की कड़क के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। इसी तरह 4 फरवरी को दक्षिण पूर्व के जमुई, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार तथा बांका जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ ओला पड़ने की संभावना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading