मुजफ्फरपुर में कोरोना के 22 नए मरीज, तीन मरीज SKMCH में हुए भर्ती

मुजफ्फरपुर में कोरोना के आंकड़े धीरे-धीरे कम होने लगे हैं। लेकिन, अभी भी सावधानी बरतने की आवश्यक्ता है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से अपील कर रहा है। बुधवार को 5373 लोगों की जांच हुई। जिसमें सिर्फ 22 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सभी को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। मेडिकल कीट भी उपलब्ध करा दी गयी है। वहीं तीन नए मरीज SKMCH के कोविड वार्ड में भर्ती हुए हैं। जिसमे दो पुरुष और एक महिला है। महिला गर्भवती है। कोविड वार्ड में भर्ती कर तीनो का इलाज किया जा रहा है। पॉजिटिव मिलने वाले में रेलवे स्टेशन पर 6, सदर अस्पताल में 10, SKMCH में 4 और PHC व CHC में 2 लोग शामिल हैं।

अब तक जिले में कुल 235 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो गये। पॉजिटिव मिले लोगो के सैंपल को RTPCR जांच के लिए भी SKMCH स्थित बॉयोलोजिकल लैब में भेजा गया है।सिविल सर्जन डॉ विनय कुमार शर्मा ने कहा कि इन सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। प्रारंभिक इलाज शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.