मुजफ्फरपुर : मैट्रिक की परीक्षा में अच्छे अंक के लिए क्या अपनाए फार्मूला, जानें

मुजफ्फरपुर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होने जा रही है। इसमें अच्छे अंक हासिल करने के लिए उच्च माध्यमिक विद्यालय के तितरा किशनपुर के शिक्षक अमरेंद्र कुमार ने जरूरी टिप्स दिए।

उनके अनुसार अब विद्यार्थियों के पास रिवीजन का समय रह गया है। चाहिए कि नए पाठ को शुरू करने की जगह पढ़े हुए पाठ के नोट्स बनाएं। मॉडल सेट से प्रश्नों का नियमित अभ्यास करें। इससे परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी कर पाएंगे।

वस्तुनिष्ठ व दीर्घउत्तरीय प्रश्नों पर समान रूप से पकड़ बनाएं। परीक्षा के लिए तनाव बिल्कुल न लें। भौतिकी में प्रकाश का परावर्तन व अपवर्तन, मानव नेत्र, ऊर्जा के स्रोत का अध्य्यन करें।

वहीं रसायनशास्त्र में रासायनिक अभिक्रिया, अम्ल, भष्म व लवण, धातु-अधातु, कार्बन व उनके यौगिक व तत्वों के वर्गीकरण को देखें। जीवविज्ञान में जैव प्रक्रम, नियंत्रण व समन्वय, जनन, अनुवांशिकता व हमारा पर्यावरण पाठ पर विशेष ध्यान दें।

इन्हीं पाठ से अधिकतर सवाल आते हैं। विज्ञान की मुख्य परीक्षा 80 अंकों की होगी। इसमें 80 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें से 40 का उत्तर देना है। भौतिकी, रसायनशास्त्र व जीवविज्ञान को मिलाकर कुल 24 प्रश्न लघु उत्तरीय होंगे।

इनमें से प्रत्येक खण्ड स 4-4 का उत्तर देना होगा। ये प्रश्न दो-दो अंक के होंगे। साथ ही तीनों को मिलाकर कुल छह प्रश्न दीर्घ उत्तरीय होंगे। इनमें से प्रत्येक से एक-एक का उत्तर देना है। भौतिकी के प्रश्न छह व रसायन व जीवविज्ञान के प्रश्न के लिए पांच-पांच अंक मिलेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading