मुजफ्फरपुर में श्रद्धा और भक्तिभावना के साथ विद्या की देवी मां सरस्वती को भक्तों ने किया विदा। जहां एक दुःख मां से बिछड़ने का है वहीं अगले वर्ष मां सरस्वती अपने कमल चरण के साथ फिर आएगी इसकी आशा भी।

आरती के बाद मां की प्रतिमा को गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा की शक्ल में विभोर होकर भक्तों ने मां की प्रतिमा को भावपूर्ण तरीके से आज विसर्जित किया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना के साथ ही विद्या व ज्ञान का वर मांगते हुए मां सरस्वती को विदाई दी।

इससे पहले विसर्जन जुलूस में शामिल युवकों व महिलाओं ने गुलाल लगाकर एक दूसरे को सरस्वती पूजन की बधाई दी। मां सरस्वती के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

विसर्जन के दौरान शहर के यातायात प्रभावित रहे, अखाड़ाघाट पूल पर लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ा। शहर में इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही जिस कारण से बच्चे भी इस जाम में घंटों इंतज़ार करते बेबस दिखे।

