मुजफ्फरपुर। विकास के कार्य में रं’गदारी बड़ी बाधा है। सड़क और नाला के निर्माण में रंगदारी मांगने से काम प्रभावित होता है। एक बार फिर एक मामला सामने आया है।

अहियापुर थाना क्षेत्र के शिवराहां चतुर्भुज गांव में रं’गदारी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री सड़क निर्माण कार्य रोकने की पुलिस द्वारा जां’च शुरू कर दी है। क्षेत्र में पुलिस गश्त तेज कर दी गई है।
थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि अहियापुर के शिवराहा चतुर्भुज गांव में सड़क निर्माण को लेकर ब’दमाशों ने मीनापुर के डुबरबाना निवासी ठेकेदार धर्मेंद्र कुमार से दस लाख रुपये की रं’गदारी मांगी।
27 जनवरी को रं’गदारी की मांग को लेकर निर्माण स्थल के निकट पर्चा फेंका था। ठेकेदार ने रं’गदारी नहीं दी तो बिना नंबर की बाइक से पहुंचे चार ब’दमाशों ने वहां ह’थियार ल’हरा कर मजदूरों को भ’गा दिया। तब से निर्माण कार्य रुका हुआ है।

