मुजफ्फरपुर। जिले में विधि वि’वादित किशोरों को अ’मानवीय तरीके से रखने पर बोर्ड ने आ’पत्ति जताई गई है। बताया जा रहा है कि जिला पर्यवेक्षण गृह में अ’मानवीय तरीके से किशोरों को रखा गया है।
इसमें 50 किशोरों के रखने की क्षमता के लिए निर्मित चार कमरों में 126 किशोरों को रखा गया है। जेजे बो’र्ड के प्रधान न्यायाधीश ने डीएम प्रणव कुमार को प’र्यवेक्षण गृ’ह की भेजी गई रि’पोर्ट में यह जिक्र किया है।
उन्होंने कहा कि महज चार कमरे में इतने किशोरों का रहना अ’मानवीय है। इसके अलावा भी कई बिंदुओं को लेकर बोर्ड ने आ’पत्ति जताई है।
साधारण एवं गं’भीर वाद में भी प्रा’थमिकी दर्ज करने पर ना’राजगी जताई गई है। जेजे एक्ट में ज’घन्य अ’पराध पर ही प्रा’थमिकी दर्ज किए जाने का प्रा’वधान है।
बोर्ड की रिपोर्ट के बाद डीएम ने राज्य बाल संरक्षण समिति के निदेशक को पत्र लिखकर यहां की सुविधा बढ़ाने एवं दूसरे जिले के किशोरों को वहां स्थानांतरित करने का आग्रह किया है।
बोर्ड की यह रिपोर्ट 29 जनवरी की बैठक के आधार पर तय की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विधि विवादित किशोर को पर्यवेक्षण गृह में सुरक्षा, व्यवहार में सुधार, पुनर्वास एवं सर्वांगीण विकास के लिए रखा जाता है, मगर यहां स्थिति अनुकूल नहीं है।