मुजफ्फरपुर। कोरोना से मौ’त का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में एसकेएमसीएच में भर्ती एक कोरोना मरीज की मौ’त हो गई। जबकि सात मरीजों का इलाज चल रहा है।
इस बीच बिहार विद्यालय परीक्षा समिति क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में संचालित कोविड केयर सेंटर में इलाजरत एक मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
बताया जाता है कि औराई इलाके के 48 वर्षीय मरीज को 31 जनवरी को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था। अस्पताल अधीक्षक डा.बीएस झा के अनुसार मरीज को पहले से शरीर में इंफेक्शन था।
इलाज के क्रम में जांच में कोरोना का संक्रमण मिला। वार्ड में इलाज शुरू हुआ, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। उसे आइसीयू में रखा गया था। कोविड प्रोटोकाल के तहत उसका दाह संस्कार कराया गया।
तीसरी लहर में अब तक जिले में सात लोगों की मौ’त कोरोना से हुई है, लेकिन सभी पहले से किडनी, हृदय व अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित होकर इलाज के लिए आए थे।


