औरंगाबाद पुलिस ने बहुचर्चित अनूप शर्मा ह’त्याकांड का खुलासा करते हुए इस अ’पराध में शामिल सभी 5 ह’त्यारों को भी धर दबोचा है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि श’राब के नशे में धुत अनूप ने अपने एक दोस्त की बीवी का हाथ पकड़ लिया था जिसके बाद उसके दोस्तों ने ही मिलकर उसे मा’र डाला।

आ’रोपियों के बयान के अनुसार, 27 जनवरी की शाम सात बजे अनूप शर्मा बगल के गांव कझपा टोले भुइयां बीघा गया था जहां उसने दोस्तों के साथ खूब श’राब पी और चिकन खाया। बाद में अपने गांव लौटते वक्त उसने अपने ही दोस्त अशोक भुईया के दुकान पर आया और उसकी पत्नी से सि’गरेट मांगा। जब वह सिगरेट दे रही थी तभी अनूप ने अशोक की पत्नी का हाथ पकड़ लिया।

अनूप द्वारा हाथ पकड़े जाने पर अशोक की पत्नी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके पति सहित और लोग जुट गए और अनूप की पहले तो ज’मकर पि’टाई की और फिर गला द’बाकर कर उसकी ह’त्या कर दी।

इससे भी उनका मन नहीं भरा तो उन सभी ने लो’हे की गर्म रॉड से अनूप के हाथ सहित कई अंगों को दागना शुरू कर दिया। इसके बाद जब पांचों पूरी तरह से आश्वस्त हो गए कि अनूप अब मर चुका है तो रात करीब 10 बजे उसे नदी किनारे स्थित झाड़ी में फेंक दिया।

5 दिन बाद यानी कि 01 फरवरी 2022 को ग्रामीणों ने देखा कि नदी किनारे झाड़ी में एक लाश पड़ी है जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। रफीगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंच सेमरा मदार नदी से श’व को ब’रामद किया। शव की बरामदगी के बाद पुलिस ने परिजनों को बुलाकर श’व की पहचान कराई।
