मुजफ्फरपुर। जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया हैं तो सामाजिक सुरक्षा के वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, नि:शक्ता पेंशन, लक्ष्मीबाई पेंशन, वृद्धजन पेंशन योजना बंद हो सकता है।
बताया जा रहा है जिले के करीब एक लाख 76 हजार 194 पेंशनरों के पेंशन बंद हो सकते हैं। इन सभी ने अब तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है, जबकि समाज कल्याण विभाग ने इसके लिए कई अवसर दिए।
इससे इनके मृ’त अथवा फ’र्जी होने की संभावना है। विभाग ने जीवन प्रमाणीकरण के लिए 28 फरवरी तक का समय दिया है। इस अवधि के अंदर जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर पेंशन की राशि बंद कर दी जाएगी।
सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक ब्रजभूषण कुमार ने कहा कि जिले में पेंशनरों की संख्या करीब पांच लाख सात हजार 839 है। अब तक तीन लाख 31 हजार 645 ने जीवन प्रमाणीकरण कराया है।
विभाग द्वारा बार-बार मौका दिया जा रहा है। पहले जीवन प्रमाणीकरण की अंतिम तिथि 15 दिसंबर थी जिसे कई चरणों में बढ़ा कर 28 फरवरी किया गया। अब तय तिथि के बाद पेंशन बंद कर आवश्यक का’र्रवाई की जाएगी।

