मुजफ्फरपुर : कोरोना की जानें शहर में स्थिति, क्या हैं अपडेट?

मुजफ्फरपुर। कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग का पूरा फोकस वैक्सीनेशन पर है। इसके लिए पंचायत स्तर पर ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है।

टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कोरोना में तेजी से कमी आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि यह तो आंकड़ा भर है, चुनौती अभी खत्म नहीं हुई है। देश के अन्य राज्यों में अभी संक्रमण है।

वहां से लोगों का जिले में आना-जाना है, ऐसे में संक्रमण की आशंका तो बनी ही रहेगी। अब हमें सतर्कता और कोविड गाइडलाइन के पालन की दरकार है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.