पटना : फुलवारीशरीफ में दर्जनों रा’उंड चली गो’ली, जानें….

बिहार : राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ ईलाके के नया टोला नहर पर उस समय अफरातफरी मच गई जब दो गुटों में वि’वाद बढ़ने पर गो’लीबारी शुरू हो गई। दर्जनों रा’उंड चली गो’लीबारी में दो स्थानीय युवक सद्दाम और सहवाज घा’यल हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए एम्स अस्पताल में एडमिट कराया है।

Khordha Firing: Medicine Shop Owner Dies, Doctor In Hospital

बताया जाता है कि सब्जी विक्रेताओं से डरा ध’मकाकर सब्जी लेने को लेकर यह विवाद पूर्व वार्ड पार्षद मुन्ना और उसके भतीजे राजा, राजू और अवध ने शुरू किया। दूसरी तरफ से वसी नाम के व्यक्ति ने इसका विरोध किया इसी बीच में दोनों में कहासुनी होने लगी और मा’रपीट शुरू हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों में गो’लीबारी शुरू हो गई।

बता दें, पुलिस को मुन्ना के भतीजे राजू, राजा और अवध का फुटेज भी सीसीटीवी से मिला है, जिसमें गो’लियों की त’ड़तड़ाहट सुनाई दे रही है और तीनों वहीं नजर आ रहे हैं। पुलिस इसी के आधार पर आगे की जांच करेगी।  बताया जा रहा है कि दोनों गुटों को लेकर पहले भी विवाद होता रहा है।

पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे भी बरामद किए हैं। फिलहाल दोनों पक्ष की तरफ से गो’लीबारी करने वाले लोग फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। साथ ही घा’यलों से भी पूछताछ की जा रही है।

इस मामले में फुलवारीशरीफ थानाध्यक्ष रफीकुल रहमान ने बताया कि दो गुटों में गो’लीबारी की घटना हुई है 2 खोखे बरामद किए गए हैं। इस मामले में दो लोग ज’ख्मी हैं जिन्हें एम्स में एडमिट कराया गया है। उनके बयान पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

फुलवारीशरीफ थानाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व वार्ड पार्षद मुन्ना और वसी के बीच किसी बात को लेकर वि’वाद हुआ था, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी हुई है। एक युवक के हाथ में गो’ली लगी है जबकि दूसरे के पैर में गो’ली लगी है।

हालांकि, दोनों का जब रिपोर्ट देखा गया तो एक के हाथ में गो’ली फंसी हुई है जबकि दूसरे व्यक्ति के पैर में कटे का निशान है लेकिन गो’ली लगने की बात स्पष्ट नहीं हो रही है, इसको लेकर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading