मुजफ्फरपुर। राजधानी पटना में बर्ड फ्लू का मामला प्रकाश में आने के बाद मुजफ्फरपुर को अ’लर्ट कर दिया गया है। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. घनश्याम मोदी ने इस संबंध में अधिकारियों को अ’लर्ट किया है। उन्होंने पाल्ट्री फार्म की नियमित जां’च का आदेश दिया है।
हालांकि, अभी तक जिले में बर्ड फ्लू का एक भी मामला सामने नहीं आया है। अधिकारियों के मुताबिक जिले में काफी साल से बर्ड फ्लू का मामला सामने नहीं आया है।
पिछले वर्ष सकरा के चंदनपट्टी में कौओं की सं’देहास्पद मौ’त पर भी बर्ड फ्लू की अ’फवाह उड़ी थी। पशुपालन विभाग की टीम ने मृ’त कौओं के सैंपल को जांच के लिए कोलकाता भेजा था, लेकिन उसमें बर्ड फ्लू का मामला सामने नहीं आया।
मोतीपुर के बरजी में भी कौओं के एक साथ म’रने की घ’टना हुई थी। उस समय भी बर्ड फ्लू की अ’फवाह ने जोर पकड़ा था। हालांकि कोलकाता भेजे गए सैंपल में मौ’त की वजह बर्ड फ्लू को नहीं बताया गया था।
जिला पशुपालन पदाधिकारी ने कहा कि बर्ड फ्लू से बचाव को लेकर हर महीने मुर्गियों के सीरम व स्वाब की जां’च होती है। सभी प्रखंडों से मुर्गियों के सीरम व स्वाब को जां’च के लिए कोलकाता स्थित लैब में भेजा जाता है।
वर्षो से जिले में बर्ड फ्लू का एक भी मामला सामने नहीं आया है। फिर भी विभाग एहतियात बरत रहा है। मुर्गियों की नियमित जां’च की प्रक्रिया चल रही है।
