मुजफ्फरपुर : पुलिस की मार से मजदूर की मौ’त

बोचहां थाना क्षेत्र के घरभारा चौक पर सोमवार को पुलिस ने ताड़ी दुकानों में छा’पेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक को गि’रफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस के लाठीचार्ज में एक मजदूर की मौ’त का मामला भी सामने आया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि उसकी मौ’त ला’ठीचार्ज नहीं बल्कि हार्ट अटैक से हुई है। देर रात तक श’व को सड़क पर रख कर परिजनों ने प्र’दर्शन किया।

Worker Died In Swamibagh Nagar Panchayat Sewage Tank Cleaning - सेप्टिक  टैंक में ​गिरने से हुई मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम | Patrika News

जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी. पुलिस ने घरभारा गांव निवासी राम किशोर पासवान के पुत्र अंबु पासवान को गि’रफ्तार कर लिया जबकि एक अधेड़ की मौ’त हो गयी। मृ’तक की पहचान घरभारा गांव निवासी बालवीर पासवान के पुत्र नरेश पासवान उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि नरेश पासवान की मौत पुलिस के लाठीचार्ज में हुई है।  वह उस समय सब्जी खरीद कर घर वापस आ रहे थे तभी पुलिस ने ला’ठीचार्ज कर दिया। जबकि पुलिस इससे साफ इंकार कर रही है।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने जमकर प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। पुलिस पर ह’त्या का मुकदमा चलाते हुए मृ’तक के परिजनों को सरकारी मु’आवजे की मांग की। प’रिजन देर रात तक सड़क पर श’व रख कर नारेबाजी करते रहे लेकिन किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर शव को लेकर घर चले गये। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर का’र्रवाई की मांग की है।

डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस की ओर से पि’टाई नहीं की गयी है। असामाजिक तत्वों द्वारा गलत अ’फवाह फैलायी गयी थी। वे खुद घटनास्थल पर जांकर जांच किये हैं। हार्ट अटैक से मौ’त की बात सामने आयी है।

थाना प्रभारी अरविंद प्रसाद ने बताया कि अभी सभी जगहों पर शराब की जांच चल रही है। इसी दौरान ताड़ी की दुकान में जांच के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

हृ’दय गति रुकने से एक व्यक्ति की मौ’त की सूचना मिली है। पूरे मामले की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मा’मला स्पष्ट होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.