मुजफ्फरपुर। स्मार्ट सिटी परियोजना में नई सड़कों को का’टने से लोगों को प’रेशानी झे’लनी पड़ रही है। शहर के जूरन छपरा में सीवरेज लाइन के प्रोजेक्ट ने मोहल्ले की नई सड़कों को पूरी तरह का’ट दिया गया है। हाल में जूरनछपरा इलाके में रोड नंबर-4 व रोड नंबर-5 को सीवरेज लाइन के लिए बीचों-बीच का’टा गया है।
चौं’काने वाली स्थिति यह है कि दोनों सड़क एक साल पहले बनी थी। रोड नंबर-4 के निर्माण पर 40 लाख व रोड नंबर-5 के निर्माण पर 20 लाख रुपये खर्च हुए। ऐसे में 60 लाख की दो सड़कों को आनन-फानन में का’ट दिया गया। सात निश्चय योजना के तहत दोनों सड़क का निर्माण हुआ था।
फिलहाल सड़क का काफी हिस्सा का’ट दिया गया है। लेकिन मरम्मत की प्रक्रिया नहीं शुरू हुई है। सड़क के बीचों-बीच गड्ढा और चारों ओर बि’खरे कंक्रीट के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मु’श्किल है। दोनों ही रोड वार्ड संख्या-4 में आता है। इसके अलावा वार्ड में चार और गलियों को खोदा गया है।
वार्ड संख्या-4 के पार्षद हरिओम कुमार से जब सड़क का’टे जाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि सड़क का’टे जाने के बारे में स्मार्ट सिटी लि. या नगर निगम की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई। कई जगहों पर एजेंसी की ओर से रात में सड़क का’टी गई है। जिसके कारण लोग परेशान हैं। एजेंसी के मैनेजर से जब इस बात की शिकायत की तो एबीडी एरिया बताते हुए सभी गलियों को का’टे जाने के बारे में मैप दिखाया गया।
सीवरेज लाइन के लिए धड़ल्ले से काटी जा रही सड़क को लेकर स्थानीय लोग काफी ना’राज है। जानकारी के अनुसार 15 साल पर दोनों सड़क का निर्माण हुआ था। लेकिन निर्माण के साल लगते ही सड़क की हालत पहले जैसी ज’र्जर हो गई। जूरनछपरा रोड नंबर-4 में करीब 250 घर है। वहीं रोड नंबर-5 में 50 घर है।
इसके अलावा किला बांध की गलियों में भी सड़क को का’टा गया है। जहां दर्जनों परिवारों के घर के मुहाने पर ही मिट्टी कई दिनों से पड़ा है। स्थानीय अभिषेक कुमार, मोहम्मद अनवर के अनुसार बुजुर्ग व छोटे बच्चे घर से बाहर नहीं निकल पा रहे है। घरों के सामने ही मलबा छोड़ दिया गया है।
