मुजफ्फरपुर। जिले में फूड पार्क, लेदर पार्क, सर्जिकल और फार्मा पार्क की कड़ी में टेक्सटाइल पार्क को भी बढ़ावा मिल सकता है। इसके लिए एक हजार एकड़ जमीन उपलब्ध करानी होगी। पीएम मित्रा (मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल) पार्क स्कीम के तहत राज्य सरकार की मदद से केंद्र सरकार टेक्सटाइल क्षेत्र को बढ़ावा दे रही है।
केंद्र सरकार की स्कीम के लिए राज्य के सभी जिलों में संभावना की तलाश की जा रही है। सभी समाहर्ता को एक हजार एकड़ जमीन की तलाश करने को कहा गया है। डीएम प्रणव कुमार ने अपर समाहर्ता को यह जिम्मेदारी सौंपी है। जमीन की कमी के कारण एम्स गंवा चुके जिले के लिए यह टास्क भी कठिन ही लग रहा है।
मोतीपुर चीनी मिल की जमीन में विकसित बियाडा क्षेत्र में इसकी संभावना बन सकती है, मगर पहले से ही फूड पार्क एवं एथनाल फैक्ट्री के लिए अधिकांश जमीन आवंटित की जा चुकी है। इससे नए स्थान के लिए नजर स्कीम को लेकर उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव ने डीएम से प्रस्ताव भेजने को कहा है। 15 मार्च तक प्रस्ताव भेज देना है।
पत्र में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2027-28 तक सात वर्षों के लिए 30-30 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। वहीं इसके प्रथम चरण में 300 करोड़ रुपये ग्रीनफील्ड पार्क एवं सौ करोड़ रुपये ब्राउनफील्ड पार्क के लिए आवंटित किए जाएंगे। धागा से लेकर प्रीटिग और डिजाइन किया जाएगा तैयार
माना जा रहा कि पीएम मित्र स्कीम से टेक्सटाइल उद्योग में क्रांति आएगी। आधुनिक मशीन से युक्त इस पार्क में धागा बनाने से लेकर कपड़ा बुनने, प्रीटिग से लेकर डिजायन तैयार करने तक का काम होना है। जमीन की उलब्धता को लेकर अपर समाहर्ता राजेश ने कहा कि सभी अंचलों से रिपोर्ट मांगी गई है।

