मुजफ्फरपुर : समाहरणालय परिसर में डीएम प्रणव कुमार ने बांग्लादेश में आयोजित एशियन सवात फ्रेंचबॉक्सिंग चैम्पियनशिप के मेडल विजेता चारों खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में कांस्य पदक विजेता राहुल कुमार, कांस्य पदक विजेता उपासना आनंद, रजत पदक विजेता रोहित प्रजापति व रजत पदक विजेता निर्मल शामिल रहे। इस दौरान डीएम ने बिहार के चारों प्रतिभावान खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।






