मुजफ्फरपुर : बाल मजदूरी पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरपुर। मीरापुर चाइल्ड लाइन सब सेंटर की ओर से बरियारपुर ओपी में बाल श्रम निषेध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसमें ग्रामीण पुलिस को बताया गया कि आपके कार्य क्षेत्र में अगर किसी होटल, ढाबा में 18 से कम उम्र के बच्चे काम करते हुए मिलते हैं तो टोल फ्री नंबर 1098 पर इसकी सूचना दें।

सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाता है। शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा से भी जोड़ने का काम किया जाएगा। कार्यक्रम में बरियारपुर ओपी प्रभारी राजेश कुमार राय, सौरव कुमार, रुपेश कुमार आदि थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.