बेतिया : योगापट्टी में लोगों ने तीन सं’दिग्धों को प’कड़ कर प’हले ज’मकर पि’टाई की। फिर पु’लिस के ह’वाले कर दिया। लोगों का आ’रोप है कि सभी वहां अ’पराध करने की योजना बना रहे थे। उनके पास से एक बं’दूक भी ब’रामद की गई है।

जानकारी के अनुसार यो’गापट्टी के हरपुरवा कु’ट्टी से डु’मरिया जाने वाली मुख्य सड़क पर हड़ही सरेह में मंगलवार की देर रात बं’दूक के साथ तीनों बैठे हुए थे।

इसी दौरान डुमरिया गांव निवासी रितेश कुमार बाइक से जा रहा था। रितेश को रोकने की कोशिश की गई लेकिन वो किसी तरह बच निकला। घर जाकर उसने सबको घ’टना के बारे में बताया तो ग्रामीण सरेह में आ धमके।

उन्होंने सभी को खदेड़ कर पकड़ लिया और जमकर पि’टाई कर दी। पि’टाई के बाद पुलिस को बुलाकर सभी को सौं’प दिया गया।

इस बारे में बे’तिया सदर डीएसपी मुकुल परिमल पांडे ने बताया कि एक ह’थियार के साथ तीन संदिग्ध को ग्रामीणों ने पकड़ थाने को दिया है। सभी ना’बालिग हैं। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


