मुजफ्फरपुर। मुख्यमंत्री सात निश्चय गली-नाली योजना के तहत निर्माण के लिए वार्ड 23 में पक्की सड़क को चुना गया है। वार्ड 46 के पार्षद नंद कुमार प्रसाद साह ने नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है।
वार्ड पार्षद का कहना है कि नगर निगम द्वारा गली-नाली योजना के तहत सड़क एवं नाला निर्माण के लिए निविदा की प्रक्रिया चल रही है। कार्य के लिए जिन सड़कों का चयन किया गया है
उनमें वार्ड 23 की एक सड़क शामिल है जिसका पक्कीकरण हो चुका है। योजना के तहत सिर्फ उन सड़कों एवं गलियों का निर्माण होना है जो कच्ची है।
उन्होंने नगर आयुक्त को सरकार के निर्देश के विपरीत कार्य के लिए चयनित सड़क को सूची से हटाने की मांग की है ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो।
उन्होंने नगर आयुक्त से इसकी जांच कराने को कहा है ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।




