बिहार : पटना एयरपोर्ट पर बढ़ी फ्लाइटों की संख्या, जानें….

पटना एयरपोर्ट पर विमानों की संख्‍या फिर से बढ़ गई है। कुछ शहरों के लिए बंद पड़ी फ्लाइट को दोबारा शुरू कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद विमान यात्रियों की संख्या बढऩे लगी है। होली में घर आने वालों की भीड़ को देखते हुए निजी विमानन कंपनियों ने भी पटना के लिए अतिरिक्त उड़ान शुरू करने की घोषणा की है।

aeroplane - Wiktionary

एयरपोर्ट अथारिटी की ओर से नया समर शेड्यूल जारी किया गया है। नए शेड्यूल में 100 विमानों की उड़ान शामिल है।

होली में देश के हर कोने से आने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए निजी विमानन कंपनियों ने पटना से पुणे, पटना से चंडीगढ़, पटना से रांची, पटना से अहमदाबाद की उड़ानों को फिर से शुरू करने की घोषणा की है।

एयरपोर्ट अथारिटी की ओर से जारी शेड्यूल में सर्वाधिक विमान दिल्ली-पटना-दिल्ली रूट पर दिए गए है। इस रूट के लिए सबसे अधिक यात्रियों की संख्या को देखते हुए 20 जोड़ी उड़ान भरेंगे। इसके बाद बेंगलुरु से अधिक यात्री आते हैं।

 

बेंगलुरु-पटना-बेंगलुरु रूट पर 7 जोड़ी विमान उड़ान भरेंगे। पटना-कोलकाता-पटना रूट के लिए पांच जोड़ी विमान उड़ान भरेंगे। इसी तरह हैदराबाद के लिए पांच जोड़ी, अहमदाबाद, चंडीगढ़, पुणे, चेन्नई एवं लखनऊ के लिए एक-एक जोड़ी विमानों का परिचालन किया जाएगा।

पटना एयरपोर्ट से फिर से उड़ान भरेंगे। इस तरह कूल पचास जोड़ी अर्थात 100 विमान उड़ान भरने लगेंगे। नए शेड्यूल में सबसे अधिक इंडिगो के 23 जोड़ी विमान पटना से उड़ान भरेंगे। दूसरे स्थान पर गो एयर हैं।

इसके 11 जोड़ी एवं तीसरे स्थान पर स्पाइस जेट है जिसके 10 जोड़ी विमान उड़ान भरेंगे। एयर इंडिया के पांच जोड़ी एवं विस्तारा के एक जोड़ी विमान उड़ान भरेंगे। यात्रियों की संख्या भी प्रतिदिन 10 हजार से अधिक होने की संभावना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading