मुजफ्फरपुर। महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा गरीबनाथ मंदिर से भगवान शिव की भव्य बारात निकाली गई। यह शिव बारात बाबा गरीबनाथ मंदिर से होते हुए शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों से होते हुए निकाली गई।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने बारात का जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया। वहीं शिव बारात में झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। शिव बारात देखने के लिए सड़कों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई।
बारात में बैंडबाजा व डीजे पर शिव भक्त झूमते नजर आए। खासकर बारात में देवी-देवता, भूत-प्रेत की झांकी भक्तों को खूब आकर्षित किया। इसके अलावा जगह-जगह भांग की भी व्यवस्था की गई थी। भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया था। जगह-जगह सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात थे।










