पटना। सूबे में शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन की ओर से पूरी ता’कत झोंक दी है। इसके लिए रंगों के त्योहार होली को शराब मुक्त बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई है।
इसके लिए बाइक दस्ता शराब के धं’धेबाजों और शराबियों पर निगरानी रखेगा। बाइक दस्ता लगातार क्षेत्र में गश्त करेगा। वहीं शराब पीते पकड़े जाने पर क’ठोर का’र्रवाई होगी।
उत्पाद आयुक्त बी कार्तिकेय धनजी ने उत्पाद अधीक्षकों को ये निर्देश दिए हैं। हर 50 किलोमीटर पर बाइक से गश्त कराने के लिए कहा है। इसके अलावा रात में भी ड्रोन की मदद से दियारा इलाकों में छापेमारी की जाएगी।
उत्पाद आयुक्त ने शराब के अ’वैध अड्डे लगाने वालों की सूची बनाने के लिए कहा है। इन्हें गि’रफ्तार कर जे’ल भी भेजा जाएगा। चलंत फुल बॉडी स्कैनर के द्वारा राज्य के पांच चेकपोस्टों पर स’घन जांच अभियान चलाने को भी कहा गया है।
उत्पाद आयुक्त ने बताया कि फिलहाल 34 ड्रोन की मदद से दियारा व सुदूर इलाकों में निगरानी की जा रही है। ड्रोन की सेवा लेने के बाद पहले की अपेक्षा 100 गुना अधिक देसी शराब पकड़ी गई है।
उत्पाद विभाग के अधिकारी हेलीकॉप्टर की मदद से भी लगातार बक्सर से भागलपुर तक हवाई सर्वे कर रहे हैं। इस दौरान अवैध शराब के लिए बदनाम जगहों की मैपिंग की जा रही है। गंगा नदी के 30 किमी उत्तर एवं 30 किलोमीटर दक्षिण तक निगरानी रखी जा रही है।



