मुजफ्फरपुर। शहर के मेन मार्केट में लगा डिजनीलैंड मेला लोगों को आकर्षित कर रहा है। यह मेला मोतीझील में (नगर थाना ) तिलक मैदान में लगाया गया है। इस मेला से मोतीझील में रौनक बढ़ गई है। मोतीझील में जो भी ग्राहक खरीदारी करने आते हैं एक बार मेला का जरूर आनंद उठाते हैं।
मेला में हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट का स्टॉल लोगों को काफी पसंद आ रहा है। खासकर बांस एवं लकड़ी का गुलदस्ता, लैंप, दलिया, पेन स्टैंड, फ्लावर स्टैंड, डोर मेट एवं अनेकों प्रकार के हाथ से बनाए हुए वस्तुए उपलब्ध है। डिजनीलैंड मेला के सचिव प्रदीप मिश्रा ने बताया कि इस मेले में लगभग 60 से 80 स्टॉल लगाए गए हैं।
भारत के कोने-कोने से आए हुए लोग अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। जैसे – हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट ,ज्वेलरी, खिलौना, राजस्थानी कंगन, परिधान, अचार, मुंबई के फैंसी चप्पल जूते, पर्स, बैग सहित अन्य घरेलू वस्तु व खाने-पीने के स्टाल है जो लोगों को खूब आकर्षित कर रहे है।
बच्चों एवं आम जनता के लिए विभिन्न प्रकार के देशी एवं विदेशी 20 यूरोपियन झूले लगाए गए हैं जिसमें टोरा – टोरा ,चांद तारा, ब्रेक डांस ,ज्वाइंट व्हील,सेलेम्बो , ड्रैगन ट्रेन, मिकी माउस, धूम बाइक, बोल बंसी, किड्स राइट, इत्यादि झूले लगाए गए है।
प्रत्येक झूले पर एवं ग्राउंड में सिक्योरिटी गार्ड की व्यवस्था ,पानी की व्यवस्था , बाथरूम की व्यवस्था, कुर्सी,फायर मशीन के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों का काफी सपोर्ट मिल रहा है। मेले में पार्किंग के लिए गाड़ी लगाने की सुविधा भी है।
यह मेला 50 दिनों तक चलेग 11:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक खुला रहेगा मेला में जगह जगह पर सीसीटीवी कैमरा का व्यवस्था किया गया है जिससे मेला कंपनी अपनी पुरे ग्राउंड पर नजर रख सकता है।
मेला के संचालक सुनील जी एवं विक्की भाई ने बताया कि जब हमारे मुजफ्फरपुर शहर में मेला लगता है तो सबसे बड़ी खुशी बच्चों को होती है मनोरंजन का यहां कोई ऐसा साधन नहीं है जहां हम और आप और हमारे बच्चे मिलकर खुशियों का आनंद ले सके। मेला के मैनेजर ने बताया कि किसी भी स्कूल /कॉलेज छात्र एवं छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है ग्रुप में एक साथ आने पर प्रत्येक झूले पर पचास फीसदी का डिस्काउंट दिया जाएगा।



