पटना : भाजपा विधायक ने मंत्री मुकेश सहनी से मांगा इ’स्तीफा, जानें मामला…..

पटना। यूपी विधानसभा चुनाव में क’रारी हार मिलने पर भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने वीआइपी अध्यक्ष मुकेश सहनी पर ह’मला किया है।

विधानसभा परिसर में बचौल ने कहा कि नैतिकता के आधार पर मुकेश सहनी को पशुपालन मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उनका इतिहास खत्म हो गया है।

हमारे पास अजय निषाद, मदन सहनी और अर्जुन सहनी के साथ कई बड़े-बड़े नेता हैं। दोबारा एमएलसी बनाए जाने से जुड़े सवाल पर बचौल ने कहा कि अब सहनी का चैप्टर क्लोज है।

भाजपा विधायक ने कहा कि मुकेश सहनी ने जो किया है उसका फल उन्हें जरूर मिलेगा। बता दें कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश में बीजेपी के खि’लाफ अपनी पार्टी के कैंडिडेट उतारे थे।

उन्होंने 165 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का दा’वा किया था। हालांकि कई स्थानों पर नामांकन रद होने के बाद विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के 53 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।

यूपी चुनाव परिणाम आने पर उन्हें बड़ी नि’राशा हाथ लगी है। भाजपा को यूपी से बे’दखल करने की बात करने वाले सहनी की पार्टी सभी सीटों पर हा’री ही, हर जगह उनके प्रत्याशियों की जमानत तक ज’ब्त हो गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading