इश्क़ का भूत कुछ ऐसा चढ़ा कि बन गई लेडी डॉ’न

पटना पुलिस  ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जो पहले घर परिवार से भरपूर थी।  लेकिन, इश्क का भूत इस कदर चढ़ा की पति और बच्चे की भी परवाह नहीं की और प्रेमी के साथ घर से रफूचक्कर हो गई। बात यहीं तक नहीं रुकी  प्रेमी के कहने पर उसके लिए वह बेहिचक आपराधिक वारदातों  में शामिल हो गई।  लेकिन कानून के लंबे हाथों ने आखिरकार उसे अपने शिकंजे में कस ही लिया।

दरअसल पटना में पिछले दिनों गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अनिशाबाद मोड़ पर एक मोबाइल दुकान में लूट के मकसद से अपराधियों ने फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने इस पूरे मामले में जब छानबीन शुरू की तब उसके बाद चौंकाने वाला मामला सामने आया।

पुलिस ने इस मामले में राहुल और नगमा को गिरफ्तार किया है जो आपस में  प्रेमी प्रेमिका के बाद अब पति पत्नी बताए जाते हैं। पटना पुलिस की मानें तो राहुल सुपारी लेकर हत्या करने के अलावा हथियारों की तस्करी करने वाला कुख्यात अपराधी रहा है। बिहारशरीफ की नगमा से उसका प्रेम संबंध चल रहा था। बाद में उसने नगमा से शादी भी कर ली।

राहुल को इस बात का पता था कि नगमा पहले से ही शादीशुदा है और एक बच्चे की मां है। मगर इसके बावजूद राहुल उसे भगा ले गया। राहुल ने उसे पटना में किराए के मकान में गायघाट इलाके में रखा। जेल में बंद राहुल नगमा के लगातार संपर्क में था और उसके बताए गए पते पर हथियारों की सप्लाई करवाता था। पटना के चितकोहरा का रहने वाला राहुल 2015 में विक्रम नामक एक युवक की हत्या के मामले में जेल गया था। वह लगभग 5 साल तक छपरा जेल में बंद रहा। इस दौरान गिरोह की कमान नगमा संभालती रही। 1 महीने पहले जेल से छूटने के बाद राहुल जब आया तब उसने नगमा से शादी भी कर ली।

राहुल ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी है कि उसे सोनू नामक एक शख्स ने मोबाइल दुकान में काम करने वाले युवक की हत्या की सुपारी दी थी। आखिरकार सुनियोजित साजिश के तहत मोबाइल दुकान में काम करने वाले युवक को अपराधियों ने गोली मार दी सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने नगमा और राहुल को गिरफ्तार किया जिसके बाद सारा मामला खुल कर सामने आया है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading