बिहार : आरा के नवादा थाना क्षेत्र स्थित पकड़ी चौक मुहल्ले कर्ज से परेशान एक शख्स ने मां के सामने ही खुद को गो’ली मा’रकर खुदकुशी कर ली है। गुरुवार की देर रात रिटायर्ड सूबेदार के बेटे बिमल किशोर सिंह ने मां के सामने ही खुद को गो’ली मा’र ली। बताया जाता है कि बिमल किशोर सिंह पर 20 लाख रुपए का कर्ज था, जिसे वह नहीं चुका पा रहा था।

रिटायर्ड सूबेदार स्व. हरिवंश सिंह के 40 वर्षीय पुत्र बिमल किशोर सिंह काफी दिनों से डि’प्रेशर में था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। आ’नन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृ’त घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर पो’स्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मा’मले के छा’नबीन में जुट गयी है।

मृ’तक की मां कलावती देवी के मुताबिक बिमल किशोर सिंह पर 20 लाख रुपए का क’र्ज था। क’र्ज नहीं चुका पाने के कारण वह काफी डि’प्रेशन में था। कलावती देवी ने बताया कि गुरुवार की रात बिमल ने उन्हें अपने कमरे में बुलाया और कहा कि क’र्जदार पैसों के लिए लगातार फोन कर रहे हैं और ध’मकी दे रहे हैं।

इसी दौरान बिमल ने कट्टा निकाला और खुद को गोली मार लिया। मृ’तक की बहन के मुताबिक बिमल ने कई लोगों से कर्ज ले रखा था। ज्यादा क’र्ज हो जाने के कारण बहन ने गहने बेचकर उसे क’र्ज चुकाने के लिए कुछ दिन पहले 12 लाख रुपए दिए थे।

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2007 में मृ’तक बिमल किशोर सिंह की शादी हुई थी। शादी के कुछ वर्षों तक तो सब ठीक था, लेकिन बाद में काम-काज सही ढंग से नहीं चलने के कारण बिमल की पत्नी निशा सिंह अपने बेटे को साथ लेकर मायके चली गयी थी, जिसके बाद से बिमल काफी परेशान रहता था। जिस कमरे में उसने सु’साइड किया वहां डि’प्रेशन की दवाइयां भी मिली हैं। घ’टना के बाद मृ’तक के घर में को’हराम मच गया है।
