बेगूसराय में सड़क दु’र्घटना में घायल छात्र की मौ’त:युवक पढ़ाई कर लौट रहा था घर तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया था

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल एक छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई है। युवक बृहस्पतिवार को उस वक्त हादसे का शिकार हो गया था जब वह मोटरसाइकिल से सवार होकर कहीं जा रहा था। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कोरजाना गांव की है। मृतक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरौली गांव के रहने वाले पवन महतो का पुत्र 18 वर्षीय हिमांशु कुमार के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि मृतक हिमांशु कुमार गुरुवार को पढ़ाई कर बाइक से अपने घर सकरौली गांव आ रहा था तभी कोरजाना के निकट पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी इस दौरान वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।

जिसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दी। वहीं दूसरी तरफ मौत होने की खबर मिलते ही थाने की पुलिस निजी अस्पताल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोर्स्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की जांच में जुटी है।

बताया जाता है कि मृत छात्र दो भाई बहनों में घर का इकलौता पुत्र था । वह गांव के एक विद्यालय में दशम वर्ग का छात्र बताया जा रहा है और गुरुवार को पढ़ाई के बाद वह बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था तभी घर पहुंचने के पूर्व वह हादसे का शिकार हो गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.