बुजुर्ग के श्राद्ध कर्म में शामिल हो रही मां-बेटी सहित तीन की मौ’तः गंगा नदी में महिला समेत पांच लड़कियां डू’बीं

बिहार के भागलपुर में गंगा नदी में डूब कर मां बेटी समेत तीन की मौत हो गयी है। मरने वाली तीसरी लड़की निकट रिलेटिव थी। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के अब्जूगंज में यह दर्दनाक घटना हुई। तीनों का शव बरामद हो गया है। एक लड़की की खोज जारी है।

बुजुर्ग के श्राद्ध कर्म में शामिल हो रही मां-बेटी सहित तीन की मौतः भागलपुर में गंगा नदी में महिला समेत पांच लड़कियां डूबीं; दो बचाई गईं, एक की खोज जारी

बताया जा रहा है कि अब्जूगंज में जनक साह का श्राद्ध कर्म गुरुवार की रात संपन्न हुआ था। पारिवारिक परंपरा के अनुसार पीपल में पानी देने के लिए शुक्रवार की सुबह घर के पुरूष सदस्य सुल्तानगंज स्थित नई सीढ़ी घाट पर नहा रहे थे जबकि एक महिला सहित पांच लड़कियां अब्जूगंज घाट गंगा स्नान करने गयी थी। स्नान के दौरान डूबने से ललिता देवी,सुप्रिया कुमारी (मां-बेटी) और काजल कुमारी की मौत हो गयी। तीनों का शव बरामद कर लिया गया है।

मां बेटी अब्जूगंज की और काजल गांव लखना,लखीसराय की रहने वाली थी। सुल्तानगंज थाना के दौलतपुर निवासी साक्षी कुमारी की खोज एसडीआरएफ की टीम कर रही है। स्थानीय लोगों ने डूब रही मनीषा कुमारी और राखी कुमारी को बचा लिया।

बताया जा रहा है कि मृतका ललिता देवी स्व जनक साह की बहु थी। वह अपने ससूर के श्राद्ध में पीपल में जल देने बेटी और अन्य लड़कियों के साथ आई थी। मरने वाली सुप्रिया जनक साह की पोती थी तो काजल उनकी नतिनी थी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुल्तानगंज सीओ शंभूशरण राय,बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू और थानाध्यक्ष लाल बहादुर घाट पर कैंप कर रहे हैं। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज लाया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.