MUZAFFARPUR : बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाडे़ एएनएम को मारी गोली

 

MUZAFFARPUR : अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा अहियापुर थाना क्षेत्र में अपराध रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। आज कानून व्यवस्था को धता बताते हुये दिनदहाडे़ बेखौफ अपराधियों ने पीएचसी में कार्यरत एक एएनएम को गोली मार दी और फरार हो गये।

घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि अहियापुर थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार एएनएम रिंकी पाठक को गोली मारी गई। घायल एएनएम रिंकी कुमार मुशहरी पीएचसी में पदस्थापित थी एवं आज खसरा रुबेला टीकाकरण कार्यक्रम के तहत झपहां के गंगटी मध्यविद्यालय में जा रही थी।




बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो युवकों ने गोली मारी है, गोली लगने के बाद गंभीर अवस्था में निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही अहियापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घायल रिंकी पाठक को इलाज हेतु बैरिया स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाया. घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.