बिहार : गोपालगंज में बेलगाम ट्रक ने पांच छात्रों को कु’चला

बिहार : गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड के एनएच 28 पर भोपतापुर गांव के समीप स्कूल जा रहे 5 छात्रों को एक ट्रक ने रौं’द दिया। हादसे में सभी छा’त्र गं’भीर रूप से घा’यल हो गए। सभी को कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भ’र्ती कराया गया।

Gopalganj News: गोपालगंज में बेलगाम ट्रक ने पांच छात्रों को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने की सड़क जाम; पुलिस पर पथराव

जहां से सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जख्मी छात्रों को गोरखपुर मेडिकल कालेज रे’फर कर दिया।

घा’यलों में भोपतापुर गांव के ही रविंदर राम का 11 वर्षीय पुत्री साक्षी, 10 वर्षीय पुत्री रितिक व 6 वर्षीय पुत्री सोनाक्षी, सतेंद्र राम का 9 वर्षीय पुत्र भुट्टी व मैनेजर राम का 7 वर्षीय पुत्र शिवम शामिल है। घ’टना के बाद आ’क्रोशित लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा किया और नारेबाजी की।

इसके बाद ग्रामीणों ने एनएच 28 को जा’म कर दिया। आ’क्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस पर भी प’थराव किया जिसमें कई एक पुलिस का जवान ज’ख्मी हो गया।

मौके पर एसडीपीओ व एसडीएम पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं। सड़क जाम कर दिए जाने से एनएच पर आवागमन ठप है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.