गया : होली और शब-ए-बारात में अ’पराधी नकेल कसने के लिए विशेष इंतजाम, डीजे बजाने पर प्र’तिबंध

गया। वरीय पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने जिला परिषद सभागार में क्राइम मीटिंग के दौरान कहा कि होली व शब-ए-बारात को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तै’नात किया जाए। जिस थाने में जितने बल की आवश्यकता है, उपलब्ध करायी गयी है।

अपने क्षेत्र में लगातार ग’श्ती कराते रहें। उ’पद्रवियों पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि गंभीर अ’पराध जैसे ड’कैती, ह’त्या, लू’ट, दु’ष्कर्म जैसे मामले में जो आ’रोपी अभी तक पकड़े नहीं गये हैं, उनकी गि’रफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा।

अगर फ’रार हैं तो कु’र्की जब्ती करें। खास कर महिला उ’त्पीड़न व एससी/एसटी मामले में त्वरि’त का’र्रवाई करने का निर्देश दिया।

एसएसपी ने बैठक के दौरान होली को लेकर बॉर्डर एरिया पर शराब मा’फियाओं पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया और कहा कि स’घन जांच कराएं।

वहीं ग्रामीण इलाके या अन्य कहीं महुआ शराब चुलाई जाने की सूचना मिलती है तो ड्रोन की सहायता से का’र्रवाई करें।

होली के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके लिए पहले से ही अपने क्षेत्र में जो भी डीजे हैं उसके संचालक को स’ख्त निर्देश दें। बावजूद इसके बजाते कोई पकड़े जाते हैं तो का’र्रवाई करें। शब-ए-बारात को लेकर अ’वैध रूप से पटाखे का कहीं भंडारण नहीं, हो इसके लिए भी छा’पेमारी करें। एसएसपी ने कहा कि बिना ला’इसेंस के कोई भी प’टाखा नही बेचेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading