बिहार : एक श’ख्स खुद को पटना के डिवीज़नल कमिश्नर कुमार रवि का OSD बताता था। यह बताकर वह लोगों से रुपए मांगता था। इसके लिए वो एक-दो नहीं, बल्कि 5 अलग-अलग मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर रहा था। कमिश्नर के OSD के नाम पर लोगों के साथ ठगी का यह खेल लंबे वक्त से करता आ रहा था।

मगर, अब इसकी शातिरगिरी पर पुलिसिया शिकंजा कस चुका है। इस शातिर को पटना पुलिस की टीम ने गि’रफ्तार कर लिया है। प’कड़े गए श’ख्स का नाम संजय कुमार है। 45 साल का संजय मूल रूप से नालंदा जिले के सोहसराय थाना के तहत मोगलकुआं इलाके में रहता है। इसे पटना में गांधी मैदान थाना की पुलिस ने गि’रफ्तार किया है। सोमवार को इसके पकड़े जाने की पुष्टि की गई है।

इसके पास से पुलिस ने कीपैड वाले तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों से कुल 5 सिमकार्ड मिले। अलग-अलग इन 5 मोबाइल नंबरों से वह लोगों को कॉल किया करता था।

शातिर संजय जिन लोगों को OSD के नाम पर कॉलकर रुपए मांग रहा था, उन्हीं में से किसी एक व्यक्ति ने इस बात की जानकारी डिवीज़नल कमिश्नर कुमार रवि को दी। साथ ही उसका मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया। इसके बाद कमिश्नर ने खुद इस शातिर के नंबर पर कॉल किया। लेकिन कोई बात नहीं हो सकी।


इसके बाद कमिश्नर ऑफिस के लिपिक नवल किशोर शर्मा के बयान पर गांधी मैदान थाना में 12 मार्च को FIR दर्ज की गई थी। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए शातिर संजय को गिरफ्तार कर लिया। अब उससे पूछताछ चल रही है। वो ऐसा क्यों कर रहा था? अब तक उसने कितने लोगों के साथ रुपयों की ठगी की? इसका पुराना इतिहास क्या है? इस बारे में पता लगाया जा रहा है।
