मुजफ्फरपुर : हरियाणा के करनाल स्थित नूर महल फाइव स्टार होटल में एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित प्रोग्राम संख्या को समर्पित भारत प्रतिष्ठित पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभिनेता रजा मुराद, अवतार गिल, राकेश बेदी व शाहबाज खान शामिल हुए।
उन्होंने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुजफ्फरपुर जिला निदेशक मो.रेहान के नेतृत्व में मुजफ्फरपुर जिला प्रमुख प्रभारी गुलाम हसन व प्रखंड प्रभारी मुजफ्फरपुर एजाज आलम को पुरस्कृत कर उनकी सराहना की।



