डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स की तारीफ करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर ह’मला किया है। मीडिया से बात करते हुए गिरिराज ने कहा कि लाखों पंडितों की दुर्दशा पर जिनके आंसू सूख गए थे इस फिल्म ने उनके रों’गटे खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस ने भारत के पंडितों के साथ क्या किया?

अब जनता जान गई है। तुष्टिकरण की राजनीति का पर्दा सबके सामने है। उन्होंने कहा कि चार राज्यों में मिली करारी हार से बौखलाहट में कांग्रेसी अ’नापशनाफ बयान दे रहे हैं। गिरिराज ने कहा कि कांग्रेस और टुकड़े-टुकड़े गैंग का सच सामने आ गया है। अब देश में कहीं ऐसे लोगों को जगह नहीं मिलेगी।

केंद्रीय पंचायती राज मंत्री गिरिराज ने कहा कि फिल्म द कश्मीर फाइल्स और विधानसभा चुनावों में मुंह की खाने पर कांग्रेस और टुकड़े-टुकड़े गैंग के अंदर छटपटाहट आ गई है। देश एक-एक पाई का बदला लेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को बेचन और उग्रवादियों को समर्पित करने की सजिश करती रही।

अबजब पर्दा खुल रहा है तो देश में कहीं जगह नहीं मिलने वाली। कश्मीर फाइल्स फिल्म देखने को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि देश के सवा सौ करोड़ लोगों को सच जानने का हक है।

कांग्रेस ने उस समय कैसे माहौल खराब करने की कोशिश की अब सब जान गए हैं। गिरिराज ने कहा कि कांग्रेस ने अपने राज में कश्मीर को राष्ट्र नहीं वोट का अंग माना।

वो कहते हैं कि हिंदु कम मरे मुसलमान ज्यादा। गिरिराज ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह पर भी हमला किया। कहा कि कांग्रेस नेता कश्मीर को मुसलमान की नजर से देखते हैं। सोनिया बाटला हाउस में तो दिग्विजय सिंह आजमगढ़ में आंसू बहाते हैं, ये कौन सी राजनीति है?
