अपने ही विधायकों पर बरसे भाजपा विधायक : विनय बिहारी

बिहार विधानसभा में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और विधानसभा अध्‍यक्ष विजय कुमार सिन्‍हा के बीच हुई तकरार की घटना पर भाजपा विधायक विनय बिहारी ने अपने ही विधायकों को कठघरे में खड़ा कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि इस बात का अफसाेस है कि हमारी पार्टी के एक भी विधायक ने मुख्‍यमंत्री की बात का विरोध नहीं किया।

Bhojpuri Writer Vinay Bihari Latest News, Photos, Videos on Bhojpuri Writer Vinay  Bihari - News Nation

सदन को अपमानित करने का हक किसी को नहीं है। विधानसभा सत्र में भाग लेने पहुंचे विनय बिहारी ने कहा कि कल जो कुछ सदन में हुआ वह अनुचित था। सदन में विधानसभा अध्‍यक्ष कोई हो, उन्‍हें अपमानित नहीं किया जाना चाहिए था। ले‍किन मुझे ज्‍यादा दुख इस बात का है कि जब मुख्‍यमंत्री सदन में विधानसभा अध्‍यक्ष को अपनी बातें सुना रहे थे, हमारी पार्टी के किसी भी विधायक ने उनका वि’रोध नहीं किया।

यह नहीं कहा कि यह गलत है। एक तरह से सदन को अपमा‍नित किया गया। यह किसी हाल में स्‍वीकार्य नहीं है। इस क्रम में विधायकों को हिजड़ा कहने की बात पर भाजपा एमएलए ने कहा कि वे तो होली मिलन समारोह में ऐसा बोल रहे थे।

उन्‍होंने कहा था कि, पद पंछी, क्षेत्र पिंंजड़ा हो गया है, नीतीश बाबू के राज में विधायक हिजड़ा हो गया है। यह हम खुद पर बोले थे होली मिलन समारोह में। दरअसल जिसकी झोपड़ी 50 हजार की नहीं, उसको 50 हजार का बिल भेज दिया गया है।

लोग कह रहा था कि आपलोग हिजड़ा हो गए हैं क्‍या जो कुछ नहीं करते। इसी पर उन्‍होंने अपनी पंक्तियां सुनाई थीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading