मुजफ्फरपुर के बंदरा प्रखंड में जन्माष्टमी पर डंडिया एवं मटकी फोड़ का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के बंदरा प्रखंड क्षेत्र के शिवशक्ति धाम बरियारपुर मोहनपुर में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधान से मनाया गया. इस मौके पर बाबा बुद्धेश्वरनाथ महादेव एवं मईया का श्रृंगार, 56 भोग, भजन संध्या के साथ – साथ डांडिया और मटकी फोड़ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा. मध्य रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पर विशेष पूजन किया गया.

जन्माष्टमी को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था. वहीं कृष्ण जन्म के बाद आरती कर श्रद्धालुओं व भक्तों के बीच छप्पन भोग महाप्रसाद का वितरण किया गया. पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्ति, उल्लास और उत्साह से सराबोर रहा.

देर रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय युवाओं की टोली ने बड़े उत्साह के साथ मटकी फोड़ी और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशी मनाई. मटकी फूटते हीं वहां मौजूद लोगों ने जोर – जोर से जयकारे लगाए. इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया.

धर्मादा कमिटी के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह का आयोजन युवाओं को धर्म के प्रति आस्था के लिए प्रेरित करता है। पूरे आयोजन में ग्रामीण युवाओं का जोश काबिलेतारीफ रहा. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्त शामिल हुए. धार्मिक प्रस्तुतियों, भजनों, डांडिया, मटकी फोड़ कार्यक्रम ने जन्माष्टमी उत्सव को खास बना दिया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading