बिहार के मधुबनी में अपराधियों ने लूट की बड़ी घ’टना को अं’जाम दिया है। घ’टना जिले के जयनगर थाना क्षेत्र की है जहां दो ह’थियारबंद बदमाशों ने निजी फाइनेंस कंपनी के स्टाफ को गो’ली मा’रकर ज’ख्मी कर दिया और करीब 8 लाख रुपए लू’टकर फ’रार हो गए।

बताया जा रहा है कि शिवम सिनेमा के पास ह’थियारबंद दो न’काबपोश बदमाशों ने रेडियंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज में कार्यरत दो कर्मियों पर फा’यरिंग करते हुए इस घटना को अंजाम दिया और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

बदमाशों की गोली से घा’यल हुए फाइनेंस कंपनी के स्टाफ को स्थानीय लोगों की मदद से जयनगर अनुमंडल अस्पताल में भ’र्ती कराया गया है। घा’यल स्टाफ की पहचान दरभंगा जिले के लालबाग निवासी 50 वर्षीय मोहम्मद वसीम के रूप में हुई।

फायरिंग और लूट की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को घ’टनास्थल से एक जि’न्दा कारतूस और तीन खोखा मिले हैं। फिलहाल फाइनेंस कंपनी के स्टा’फ से मिली जानकारी के आधार पर जयनगर पुलिस फरार ब’दमाशों की त’लाश में जुटी है।

बताया जा रहा है कि फाइनेंस कंपनी के दो स्टाफ मोहम्मद वसीम सदर और मोहम्मद इरफान दो बैग में लाखों की रकम रखकर जयनगर एसबीआई के ब्रांच में जमा करने जा रहे थे, इसी दौ’रान ये घ’टना हुई।

शिवम सिनेमा हॉल के पास घात लगाकर बैठे नकाबपोश बदमाशों ने पि’स्तौल दिखाकर रुपयों से भरा बैग छी’नने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि कंपनी के दोनों स्टाफ के साथ काफी देर तक ब’दमाशों की झ’ड़प होती रही।

मिली जानकारी के मुताबिक झ’ड़प के दौरान ब’दमाशों ने फायरिंग की जिसमें मो. इरफान बाल-बाल बच गए। आखिरकार मो.वसीम सदर के सिर पर पिस्तौल के बट से ह’मला कर दोनों ब’दमाश करीब 8 लाख रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गये।